अंतर्राष्ट्रीय
- हीरे की कीमत 21 करोड़ - इसी खदान का पीला हीरा बिका था 46 करोड़ में टोरंटो (ईएमएस) ।कनाडा के आर्कटिक क्षेत्र स्थित एक खदान से 2 अरब साल पुराना सोने के रंग का दुर्लभ पीला हीरा मिला है। खुदाई के दौरान मिले इस हीरे का वजन 158.2 कैरेट बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 21 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह हीरा खदान बंद होने से ठीक पहले मिला, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है। इससे पहले इसी खदान से निकला 552 कैरेट का पीला हीरा तराशकर 204 कैरेट का बना था, जिसे 2018 में 46 करोड़ रुपये में बेचा गया था। नंदिनी परसाई/ 21 अप्रैल 2026