21-Apr-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के तहत मास्टर ऑफ सोशल वर्क और बैचलर ऑफ सोशल वर्क के छात्र अब सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की नींव रख रहे हैं। यह बात मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड ने पी एम श्री कॉलेज नर्मदापुरम के निरीक्षण के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान डॉ. लाड ने छात्रों की प्रैक्टिकल फाइल्स और असाइनमेंट्स का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जब ज्ञान जमीन पर उतरता है तभी समाज की तस्वीर बदलती है। डॉ. लाड ने कहा कि CMCLDP का मकसद ऐसे सामुदायिक नेतृत्वकर्ता तैयार करना है जो शासन और समाज के बीच सेतु बनें। उन्होंने छात्रों को प्रोजेक्ट्स के सुझावों को वास्तविक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. लाड ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, आप केवल डिग्री हासिल नहीं कर रहे, बल्कि समाज के सच्चे बदलाव कर्ता बन रहे हैं। आपकी प्रोजेक्ट फाइल्स एक विकसित और जागरूक समाज का खाका हैं। उन्होंने विविध कार्यों में सक्रिय भागीदारी को स्थायी बदलाव की कुंजी बताया। निरीक्षण के दौरान संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख, मेंटर्स नीरज चतुर्वेदी, राजेंद्र कुशवाह, अभिषेक सैनी, विनीत यादव और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 21 अप्रैल 2026