21-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 2 मई से बाल नाट्य शिविर हल्ला-गुल्ला आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं, पंजीयन 30 अप्रैल तक होंगे। प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाला यह बाल नाट्य शिविर विजय नगर स्थित शारदा मठ के स्कूल में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगा। शिविर 16 मई तक चलेगा अंतिम दिन प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां होंगी। कक्षा 8 तक के बालकों और कक्षा 11वीं तक की बालिकाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 21 अप्रैल 2026