खेल
22-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कप्तानी के आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके ) के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और मुम्बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकार्ड सबसे बेहतर माना जाता है। इन दोनों दिग्गजों ने अपनी-अपनी टीमों को पांच-पांच बार खिताब जिताया है। वहीं अब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दोनो ही दिग्गजों को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। श्रेयस ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को जीत दिलायी थी जबकि पिछली बार उनकी कप्तानी में पंजाब उपविजेता रही थी। हाल के आंकड़ों को देखें तो अय्यर कप्तानी के मामले में तेजी से आगे आये है। उन्होंने अब तक कुल 93 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम ने 55 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि उसे केवल 35 में ही हार मिली है। इस प्रकार उनका जीत का प्रतिशत 59.13 है, जो उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की सूची में शीर्ष स्तर पर पहुंचा रहा है। उन्होंने केकेआर और पंजाब के अलावा दिल्ली कैपिल्स की भी कप्तानी की है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जबकि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को चैम्पियन बनाया पर जीत के प्रतिशत के मामले में श्रेयस इन दोनो के करीब पहुंच गये हैं। धोनी और रोहित ने जहां कई साल तक कप्तानी वहीं अय्यर कम समय में ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। श्रेयस एक एक परिपक्व कप्तान नजर आते है। जिस प्रकार उन्होंने साल 2024 में केकेआर की युवा टीम को एकजुट कर विजेता बनाया था उससे पता चलता है कि वह रणनीत बनाने में भी माहिर हैं। जिस प्रकार से वह आगे बढ़ रहे है उससे तय है कि आने वाले समय में वह काफी आगे निकल जाएंगे। गिरजा/ईएमएस 22 अप्रैल 2026