असहाय हुआ प्रेमी तो पेट्रोल छिड़कर कर लगा दी आग, युवक ने शादी से किया था इनकार नई दिल्ली,(ईएमएस)। किरण और उसकी प्रेमिका प्रेरणा पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ही एक ही टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को जब प्रेरणा का भाई और मां घर पर नहीं थे, तब प्रेरणा ने किरण को अपने घर बुलाया। पुलिस के मुताबिक प्रेरणा ने किरण को एक विदेशी स्टाइल में प्रपोजल देने के लिए कहा। उसने किरण को एक कुर्सी पर बैठाया और उसके हाथ-पैर बांधने शुरू कर दिए। जब किरण ने हाथ-पैर कसकर बांधने पर सवाल किया, तो प्रेरणा ने उसे यह कहकर शांत कर दिया कि यह एक रोमांटिक सरप्राइज है। किरण ने अपनी प्रेमिका पर भरोसा किया और विरोध नहीं किया। पुलिस के मुताबिक जैसे ही किरण पूरी तरह असहाय हुआ प्रेरणा ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। कुर्सी से बंधे होने के कारण किरण के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था और उसने मौके पर ही मौत् हो गई। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह केवल एक हत्या नहीं थी, बल्कि एक विकृत मानसिकता का प्रदर्शन था। सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि जब किरण आग की लपटों में घिरा था तो प्रेरणा अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना रही थी। पुलिस को शक है कि पेट्रोल पहले से ही घर में लाकर रखा था। यह साबित करता है कि यह क्षण भर के गुस्से में की गई वारदात नहीं बल्कि एक सोच-समझकर की गई हत्या थी। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि प्रेरणा इस बात से बेहद नाराज थी कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा था और उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी गुस्से और बदले की भावना ने उसे यह क्रूर कदम को उठाने को मजबूर कर दिया। शुरुआत में प्रेरणा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि वह वॉशरूम में थी और बाहर निकलने पर उसने किरण को जलते हुए पाया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक सबूतों ने उसके झूठ की पोल खोल दी, क्योंकि किरण अपने साथ कोई ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं आया था। पुलिस ने प्रेरणा को हिरासत में ले लिया है। हत्या का मोबाइल वीडियो पुलिस के लिए सबूत बन गया। सिराज/ईएमएस 22अप्रैल26 ---------------------------------