राष्ट्रीय
22-Apr-2026


-बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मंगलवार को मछली खाने पर आम आदमी पार्टी की ओर से सवाल उठाए जाने पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं साल 2000 से बंगाल आ रहा हूं। तब से मछली भात, रसगुल्ला, मिस्टी दही और संदेश खाता हूं, लेकिन आज संदेश देने का भी काम हो रहा है। बीजेपी की 16 राज्यों में सरकारें हैं, सीएम हैं। 20 राज्यों एनडीए की सरकारें हैं। कहीं पर खाने-पीने पर कोई रोक नहीं है। कहीं बोलने पर रोक नहीं है। अपना धर्म फॉलो करने पर रोक नहीं है। ना ही कहीं हम ऐसा करते हैं और ना कहीं करने देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी तो घुसपैठियों को संरक्षण देती हैं। बंगाल के युवा पलायन कर रहे हैं। हर तरफ बेरोजगारी है। बच्चों के मिड डे मिल का पैसा खा जाती हैं। अनाज घोटाला होता है। यही नहीं, सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन भी नहीं देती हैं। जब कुछ किया नहीं तो भय और भ्रम फैला रही हैं। यहां की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करती हैं। अनुराग ने कहा कि ‘मैं इतना ही कहूंगा ममता जी भ्रम और अफवाहें मत फैलाइए हम सत्ता में आएंगे तो लोग मछली भात भी खायेंगे, संदेश भी खाएंगे। हम सोनार बांग्ला भी बनाएंगे। अनुराग ने कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनकर पीएम बने हैं। वह एक छोटी दुकान पर झालमुड़ी खाने के लिए रुकते हैं, लोगों के साथ इस बात को साझा करते हैं, इससे बड़ी घटना स्वागत योग्य क्या हो सकता है, लेकिन ममता जी कहती हैं पीएम मोदी की जेब में 10 रुपए कहां से आए। अरे ममता जी आपके कट मनी, कट कमिशन खाने वालों ने लोगों की जेब में 10 रुपए भी नहीं छोड़े। प्रधानमंत्री झालमुड़ी खाए तो भी आपको पीड़ा होती है। अरे आप बंगाल लुटकर खा गईं। जनता के मन में जो पीड़ा है। यह ममता बनाम जनता का चुनाव है। जनता जीतेगी और आपकी वोट की पेटी भी वैसे खाली करेगी जैसे आपने लोगों की जेब खाली की है। अनुराग ने कहा कि आप क्यों लगातार ममता जी का पैनिक बटन दबा रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारी के पक्ष में कौन उतरता है वह हैं ममता बनर्जी। भ्रष्ट कंपनी के पक्ष में कौन उतरता है, वह हैं ममता बनर्जी, एक प्राइवेट कंपनी के पक्ष में एक राज्य की मुख्यमंत्री का उतरना ये दिखता है कि भ्रष्टाचार के तार कहां तक जुड़े हुए हैं। ये तार अब सारी जनता जान गई हैं। सिराज/ईएमएस 22अप्रैल26