बेंगलुरु (ईएमएस)। कर्नाटक के कोडागु जिले के कुट्टा गांव स्थित होमस्टे में अमेरिकी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना करीब एक हफ्ते पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, होमस्टे में काम करने वाले एक स्टाफ को मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड निवासी है। पुलिस ने होमस्टे के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर रेप किया। जब पीड़ित महिला ने होमस्टे मालिक से शिकायत की, तब मालिक ने मामला दबाने की कोशिश की। होमस्टे मालिक ने तीन दिनों तक वाई-फाई सेवा बंद कर दी, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सकी। बाद में इंटरनेट सेवा मिलने पर वह मैसूर जाने के बहाने वहां से निकली। इसके बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और पुलिस से संपर्क किया। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशीष दुबे / 22 अप्रैल 2026