लखनऊ (ईएमएसए)। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके। इससे पहले वैभव ने चौका लगाकर आईपीएल में 227 गेंदों पर 500 रन पूरे किए। वे लीग में सबसे कम गेंदों पर यह कारनामा करने वाले बैटर बने। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। रसेल ने 244 गेंदों पर अपने पहले 500 रन बनाए थे। सुबोध/ईएमएस/22/04/2026