23-Apr-2026
...


- सिर में आई चोट, 8 टांके लगाए गए - कार्यालय में मची अफरा-तफरी - अधिकारियों-कर्मचारियों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल महराजगंज (ईएमएस)। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार को एक अप्रत्याशित हादसे में घायल हो गए। एसपी कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक दीवार पर लगा लकड़ी का वॉल डेकोरेशन/स्ट्रक्चर गिर पड़ा, जो सीधे उनके सिर पर आ लगा। घटना होते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों-कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, एसपी के सिर में चोट आई है और करीब 8 टांके लगाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति पूरी तरह से खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे स्वस्थ हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लकड़ी का स्ट्रक्चर ठीक से फिक्स नहीं था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी गई है।