राष्ट्रीय
23-Apr-2026
...


-शिव मुझे अपने साथ ले चलो आखिरी पोस्ट वायरल, यूजर्स बोले- लिखी बात सच हो गई नई दिल्ली,(ईएमएस)। हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद सनसनी मची गई है। 21 अप्रैल को 30 साल की दिव्यांका ने आखिरी सांस ली। उनके यूं अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनका परिवार सदमे में है। फैंस में भी शोक की लहर है। इस बीच अभिनेत्री का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे उनका आखिरी पोस्ट माना जा रहा है। इस पोस्ट में दिव्यांका सिरोही को पहाड़ों में देखा जा सकता है। वह जैकेट पहने और सिर पर स्टॉल बांधे हैं। इससे उन्होंने अपना आधा चेहरा छिपा रखा है। पोस्ट के वायरल होने के कारण दिव्यांका की फोटो नहीं, बल्कि इसका कैप्शन है। उन्होंने इस कैप्शन में लिखा था- पीओवी- शिव मुझे अपने साथ ले चलो। अब इस पोस्ट को देख यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस की लिखी बात सच हो गई। बता दें ये पोस्ट असल में दिव्यांका की आखिरी पोस्ट नहीं है। ये फोटो एक्ट्रेस दिव्यांका ने 9 जून 2023 को शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लोकेशन भी डाली है। दिव्यांका केदारनाथ घूमने गई थीं। यहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए थे। एक्ट्रेस की असली आखिरी पोस्ट उनका एक डांस वीडियो है। इसमें वह ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाला व्हाइट लहंगा-चोली पहने नजर आ रही हैं। इस स्लो मोशन वीडियो में एक्ट्रेस अपने आउटफिट संग फिगर को फ्लॉन्ट कर रही थीं। उनका लुक काफी प्यारा था, जिसकी तारीफ फैंस ने की थी। अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिव्यांका की अचानक हुई मौत का मातम पसरा है। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में दिव्यांका सिरोही रहती थीं। घर में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वो चक्कर खाकर गिर पड़ीं और उनका निधन हो गया। 22 अप्रैल की सुबह दिव्यांका का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन में किया गया। घटना के बारे में परिवार ने बताया कि मंगलवार को दिव्यांका नॉर्मल थीं। उन्होंने अपने भाई के लिए खाना भी बनाया था। उन्होंने तबीयत थोड़ी नासाज होने की बात जरूर कही थी। भाई बाहर चला गया और घर का गेट बंद करने के लिए बहन को मैसेज किया, जिसका दिव्यांका ने ओके में जवाब भी दिया, लेकिन जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो दिव्यांका मृत अवस्था में मिली। परिवार का कहना है कि दिव्यांका का शरीर अकड़ा हुआ था और हल्की सूजन भी दिखाई दे रही थी। अचानक क्या हुआ था, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। शुरुआती आशंका हार्ट अटैक की जताई जा रही है। हालांकि मौत का असली कारण अभी साफ नहीं है। सिराज/ईएमएस 23अप्रैल26