देवघर(ईएमएस)।एनआईए व झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने देवघर में छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से नगर थाना में पूछताछ जारी है, जबकि अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवघर में हथियार तस्करी की सूचना पर सक्रिय हुई एनआईए और झारखंड एटीएस की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से नंदन पहाड़ के समीप नंदी नगर मुहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान मामाघर में ठहरे एक युवक को हिरासत में लिया गया।वहीं भुरभुरा मोड़ के समीप से एक दूसरे युवक को भी टीम ने पकड़ा। दोनों संदिग्धों को फिलहाल देवघर नगर थाना में रखकर संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।हालांकि छापेमारी में शामिल अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।सूत्रों के अनुसार नंदी नगर से हिरासत में लिया गया। युवक मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है।उसके पिता देवघर के एक निजी स्कूल में वाहन चालक हैं और कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया में मेधा डेयरी के बगल स्थित मुहल्ले में घर बनाकर रहते हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। कर्मवीर सिंह/23अप्रैल/26