क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


कार मे सवार दो लोग घायल सारंगपुर (ईएमएस)। शहर के बायपास मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां अरविंद ढाबा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एफ की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब की बोतलें पाई गईं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलो की स्थिति को देखते हुए उन्हे शाजापुर रैफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कार से मिली भारी मात्रा में देशी शराब को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कार के माध्यम से अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। साथ ही घायलों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। ईएमएस / 23/04/2026