भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे भगवान राम के जयकारे, शोभा यात्रा मार्ग को स्वयं साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश भोपाल (ईएमएस)। हनुमान मंदिर बरखेड़ी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य शोभा यात्रा में प्रभु ने नगर भ्रमण किया। धर्म ध्वजा एवं गाजे बाजे के साथ भक्तिमय माहौल में भक्तों ने भक्ति नृत्य किया। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से मंदिर आई, यहां भंडारे में प्रसाद वितरण हुआ। मीडिया प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हरि विष्णु, माता लक्ष्मी, राम दरबार के साथ बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके पूर्व अन्न -जल, फल, अधिवास पूजन के साथ कलश यात्रा निकली1 जिसे स्थापित करने का सौभाग्य लक्ष्मी बाई परिवार के पूर्व पार्षद संजय सुधा साहू, रौनक रोशनी साहू उर्मिला सुरेश शिवा साहू, पुरुषोत्तम शिखा, देवराज रियांस साहू, मीना सुरेश हर्ष साहू, मेघा शेष अनन्या साहू, सुप्रिया शिवम साहू ,अमरीका, मंजीत, रजनी, अक्ष साहू परिवार को प्राप्त हुआ। अंशुल जैन / 23 अप्रैल, 2026