- आचार्य श्री के गूंजे जयकारे नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण भोपाल(ईएमएस)। आचार्य श्री विद्या सागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री संभव सागर महाराज का 28 वा दीक्षा दिवस उपकार दिवस के रूप में मनाया गया। समाज के वरिष्ट जनों ओर मुनि श्री के गृहस्थ अवस्था के परिजनों ने आचार्य श्री विद्या सागर महाराज, आचार्य श्री समय सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर नवीन छात्रावास का लोकार्पण डॉ श्रीकान्त आभा जैन परिवार ने किया। श्री पार्श्वनाथ जिनालय शाहपुरा में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक शांति धारा के साथ पूजा अर्चना हुई1 मंदिर समिति अध्यक्ष दीप जैन, सचिव अमित मोदी अन्य पदाधिकारियों ने सभी पुण्यार्जक परिवारों का बहुमान किया। अंशुल जैन / 23 अप्रैल, 2026