क्षेत्रीय
बालाघाट (ईएमएस). प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 23 अप्रैल को 4 आयोग के अध्यक्षों और उनके सदस्यों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा गुरुवार को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम 1995 की धारा 3 की उपधारा 2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मध्यप्रदेश राज्य अनुसचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रुप में रामलाल रौतेल और सदस्यों के रुप में भगत नेताम व मंगल सिंह धुर्वे को नामांकित किया गया है। भानेश साकुरे / 23 अप्रैल 2026