हाथरस (ईएमएस)। थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित जानवी हॉस्पिटल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय बंटी देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी निहालपुर, थाना सिकंद्राराऊ ने 1 अप्रैल को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में उपचार कराया था। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पेट में गांठ बताकर ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया।परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई, जिस पर अस्पताल द्वारा उसे अन्य स्थान पर रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण महिला की जान गई। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना उनकी सहमति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईएमएस/मोहने/ 23 अप्रैल 2026