क्षेत्रीय
हाथरस (ईएमएस)। थाना चन्दपा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पत्ती गढ़ी तिराहे से पट्टी सामंत रोड के पास आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ईएमएस/मोहने/ 23 अप्रैल 2026