क्षेत्रीय
23-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में पोषण पखवाड़ा (9 से 23 अप्रैल) के समापन अवसर पर आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, जीएमडी किट और बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने की।कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत बुके भेंटकर किया गया।इस दौरान 225 नव-नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र व इन्फेंटोमीटर, स्टेडियोमीटर और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत बच्चियों को बेबी किट भी प्रदान की गई। प्रभारी मंत्री ने नव-नियुक्त सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल रोजगार नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सहायिकाओं से बच्चों की देखभाल ‘यशोदा मां’ की तरह करने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही स्वच्छता की आदतें और अच्छे संस्कार सिखाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 23 अप्रैल 2026