बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बालाघाट द्वारा शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट में 22 अप्रैल को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील बर्मन की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया गया। सामूहिक सत्र के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में मेंहदी लगाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक बेजन्ति कटरे सहित अन्य ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को जल संरक्षण के महत्व एवं इसके विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से परामर्शदाता वर्षा परिहार, विजय सूर्यवंशी, हरेंद्र यादव सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भानेश साकुरे / 23 अप्रैल 2026