राष्ट्रीय
23-Apr-2026


लुधियाना(ईएमएस)। लुधियाना में महिला टीचर ने मेयर के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि मेयर का पति मैसेज करता है और बार-बार अश्लील फोटो भेजने के लिए दबाव डालता है। जब वो मना करती है, तो वह जान से मारने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि मेयर का पति उसे मानसिक तौर परेशान कर रहा है। महिला ने कहा कि वो अगले एक दो दिन में सबूतों के साथ मीडिया के सामने आएगी और मेयर के पति की आशिक मिजाजी का भांडाफोड़ करेगी। इस मामले की शिकायत सीएम और डीजीपी को भी भेज दी है। उधर, इस मामल में मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि उन्हें इस मामले में ज्यादा पता नहीं है, लेकिन कुछ सूचनाएं उनके पास आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत पुलिस को दी गई है, तो उसकी जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आए। विनोद उपाध्याय / 23 अप्रैल, 2026