क्षेत्रीय
23-Apr-2026


--सड़क का लोकार्पण करते पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर हाथरस (ईएमएस)। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 15 में लगभग 270 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अपने पति पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के साथ फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया।इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बिना योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक नहीं पहुंच सकता। उन्होंने बताया कि पत्थर वाली से नगला कुंवरजी तक की यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों से सड़क निर्माण का वादा किया गया था,और आज उस वादे को पूरा करते हुए इस सड़क को यहां की जनता को समर्पित कर दिया है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास रहेगा कि विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। ईएमएस/मोहने/ 23 अप्रैल 2026