हाथरस (ईएमएस)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपना परचम लहराया है। विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।हाईस्कूल परीक्षा में गौरांश वार्ष्णेय ने 600 में से 562 अंक (93.67%) प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं ध्रुव कुमार और ऋतुराज सिंह ने 555-555 अंक (92.50%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया।इंटरमीडिएट परीक्षा में जानवी कुशवाहा ने 500 में से 445 अंक (89%) प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया।इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है और क्षेत्र में विद्यालय की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री और प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ईएमएस/मोहने/ 23 अप्रैल 2026