क्षेत्रीय
23-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव महौं में बीती देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान पवन पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव पोरा, कोतवाली सिकंद्राराऊ के रूप में हुई है। पवन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और कक्षा तीन का छात्र था। परिजन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।बताया गया कि पवन एक बारात में शामिल होने महौं गांव आया था। देर शाम वह कुरकुरे आदि खरीदने के लिए बाहर निकला था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। ईएमएस/मोहने/ 23 अप्रैल 2026