- 7 मई तक मांगे पूरी नहीं हुई तो एसईसीएल-गेवरा का काम बंद कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम एसईसीएल-गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी के ठेके पर काम करने वाले वाहन चालकों ने वेतन देरी, गेट पास न बनने और अन्य समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छत्तीसगढ़ क्रांति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री भी मौजूद रहे। वाहन चालकों ने कलेक्टर कोरबा और एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन में पाँच प्रमुख मांगें रखी हैं। वाहन चालकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 07 मई तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की गई, तो वे 07 मई से कंपनी का पूरा काम बंद कर देंगे और एसईसीएल-गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव करेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक, श्रम मंत्रालय, अनुविभागीय अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। - 24 अप्रैल