इन्दौर (ईएमएस)। सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा समूह के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने के उद्देश्य से द सिक्स यार्ड लवर्स की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। माह अप्रेल की बैठक में रुचिका, प्रीति, प्रिया, विजया, शीतल, प्रीति, संध्या, नीलिमा, अनामिका, अमृता, रीता और शाची ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई और आगामी गतिविधियों की विस्तृत योजना तैयार की गई। सदस्यों के सुझावों के अनुरूप नई गतिविधियों के साथ भविष्य के आयोजनों की रूपरेखा भी निर्धारित की गई। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए समूह को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। द सिक्स यार्ड लवर्स समूह सदस्यों के अनुसार बैठक का वातावरण बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिससे सभी सदस्यों को आगामी कार्यों के लिए प्रेरणा मिली। - 24 अप्रैल 2026