राज्य
24-Apr-2026
...


- फैक्ट्री से मरीज तक फैला सिंडिकेट नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सहित देश में नकली दवाओं का कारोबार अब बेहद संगठित और बहुस्तरीय हो चुका है। सरकारी एजेंसियों की जांच और हालिया छापामारी से साफ है कि यह नेटवर्क निर्माण से लेकर दुकान और मरीज तक दवा पहुंचने तक कि पूरी सप्लाई चेन में फैला हुआ है। विशेषज्ञ मानते हैं कि केवल कानून सख्त करने से समस्या खत्म नहीं होगी। सप्लाई चेन की डिजिटल निगरानी, नियमित निरीक्षण और मरीजों की जागरूकता ही इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कुंजी है। जब तक अंतिम उपभोक्ता सतर्क नहीं होगा, नकली दवाओं का यह खेल पूरी तरह रुकना मुश्किल है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/ अप्रैल /2026