खेल
24-Apr-2026


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी दौरान कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी एक अजीब हरकत के कारण ये लीग मजाक का पात्र बनकर रही गयी है। यहां लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए 35वें मैच से पहले दोनों टीमों के शुभंकर पस में टकरा गये गए। जिसको लेकर पाकिस्तान की हंसी उड़ रही है। गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टॉस के लिए जब दोनों टीमों के कप्तान शाहीन अफरीदी और डेविड वॉर्नर प्रजेंटर रमीज राजा के साथ मैदान पर आए, तो उनके साथ उनकी टीमों के शुभंकर भी थे। टॉस से ठीक पहले, कैमरे के सामने ही दोनों शुभंकर एक-दूसरे से टकरा गये और उनके बीच भिड़ंत का नाटक हुआ। ये सब मनोरंजन के लिए मजाकिया अंदाज में किया गया था पर इसे देखकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और शाहीन अफरीदी हैरान हो गये। इसके बाद ये मालला तत्काल ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिसमें कई लोगों ने इसे पीएसएल की छवि के लिए खराब बताया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पीएसएल पहले ही कई मुश्किलों का सामना कर रही है। लीग की बदहाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अधिकांश मैच खाली स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह देश में गहराता आर्थिक संकट और ईंधन की कमी है। इसी कारण आयोजक प्रशंसकें का मनोरंजन करने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं। हालांकि, इन कोशिशों का उल्टा असर होता दिख रहा है, क्योंकि इस तरह की हरकतें पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजाक का पात्र बना रही हैं, बजाय इसके कि वे लीग की लोकप्रियता बढ़ाएं। ईएमएस 24 अप्रैल 2026