खेल
24-Apr-2026


मुंबई (ईएमएस)। मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच के दौरान एक विवाद भी सामने आया है। इसमें मुम्बई के बल्लेबाज तिलक वर्मा और सीएसके टीम के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के बीच बहस हो गयी। इस इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। मुंबई इंडियंस की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। मैच में सीएसके के सामने मुम्बई के बल्लेबाज असफल रहे। मुम्बई को इस सत्र में अपने सात में से पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की भी संभावनाएं बेहद कम हो गयी हैं। मैच में मुम्बई की टीम जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही। मैच के दौरान ये तनातनी तब हुई जब तिलक ओवरटन की गेंद पर दो रन लेने का प्रयास कर रहे थे पर कड़ी फील्डिंग के कारण उसमें विफल रहे। इसके बाद मैदान पर ही दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। ओवर रटन ने तिलक से पूछा, “तुमने बुलाने के बाद दो रन क्यों नहीं लिए?” इस पर तिलक ने करारा जवाब दिया और कहा, “क्या आपको वहां फील्डर नहीं दिख रहा है?” ओवरटन ने जवाब में कहा कि फील्डर काफी दूर और पीछे खड़ा था और वह आराम से दो रन भाग सकते थे। तिलक ने इसपर कहा कि फील्डर काफी तेज था और उसने पहले ही दौड़ लगा दी थी। इसके बाद ओवरटन ने , “मेरे साथ बहस मत करो और जाकर खेलो।” इस पर तिलक ने भी ओवरटन को तुरंत जवाब दिया, “तुम जाओ यहां से।”इस मैच में तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए हालांकि वह टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाये। ईएमएस 24 अप्रैल 2026