अंतर्राष्ट्रीय
24-Apr-2026


-राष्ट्रपति शीनबाम ने कहा- इस ऑपरेशन में विदेशी एजेंटों की भागीदारी की जानकारी नहीं थी मैक्सिको सिटी,(ईएमएस)। मैक्सिको में ड्रग्स छापे के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए से जुड़े दो अधिकारियों की मौत हो गई। यह हादसा चिहुआहुआ राज्य में एक गुप्त ड्रग लैब को नष्ट करने के बाद लौटते समय हुआ। इस घटना ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को हैरान में डाल दिया है, जिन्होंने इस पूरे मामले में गहन जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीआईए के दो अधिकारियों के साथ दो मैक्सिकन जांचकर्ता भी इस सड़क हादसे में मारे गए हैं। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि उन्हें इस ऑपरेशन में विदेशी एजेंटों की भागीदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है। शीनबाम ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि क्या अमेरिकी एजेंट बिना केंद्रीय अनुमति के मैक्सिकन क्षेत्र में काम कर रहे थे। उन्होंने इसे मामूली बात नहीं माना है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन चिहुआहुआ के मोरेलोस में ड्रग लैब को नष्ट करने के लिए चलाया गया था। यह घटना मैक्सिको और अमेरिका के बीच ड्रग कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चल रहे तनाव को बढ़ा सकती है, खासकर जब राष्ट्रपति शीनबाम संप्रभुता पर जोर दे रही हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इन मौतों की पुष्टि की है, लेकिन सीधे तौर पर सीआईए की भूमिका पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, जबकि मेक्सिको सरकार ने इस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है। मेक्सिको में एक गुप्त ड्रग लैब को नष्ट करने के बाद लौटते समय वाहन दुर्घटना में दो अमेरिकी अधिकारी मारे गए, जिनकी पहचान सीआईए से जुड़े कर्मियों के रूप में हुई। इस हादसे में दो मेक्सिकन जांचकर्ताओं की भी मौत हो गई। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी, क्योंकि मामला संवेदनशील था। इस हादसे में मेक्सिको के दो जांचकर्ता भी मारे गए। मेक्सिको के अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ, जब अधिकारी ड्रग लैब को नष्ट करके लौट रहे थे। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का दबाव बढ़ रहा है। ट्रंप प्रशासन ड्रग तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अधिकारी चिहुआहुआ राज्य की ड्रग विरोधी कार्रवाई में सहयोग कर रहे थे, यह नहीं बताया गया कि वे किस एजेंसी से थे। सीआईए ने भी मारे गए अधिकारियों की पहचान पर कोई टिप्पणी नहीं की। सिराज/ईएमएस 24अप्रैल26