वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल थमता नहीं दिख रहा। जहां पोस्ट में उन्होंने जन्म से मिलने वाली नागरिकता की आलोचना की और इमिग्रेंट्स को लेकर कुछ संगठनों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने एक पोस्ट को रीपोस्ट किया था, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को नरक जैसी जगहें कहा गया था। जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, फिर क्या हंगामा बढ़ा जिसके बाद ट्रंप ने पोस्ट को डिलीट किया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम पर भारत ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। अमेरिका में भी उनके पोस्ट को लेकर उन्हें जमकर सुनाया गया। अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने इस पर रिएक्ट किया है। अमेरिकी सिंगर मैरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब दिया है। उन्होंने भारत और एशियाई भाई-बहनों को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है। मिलबेन ने ट्रंप की विवादित पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि मेरे भारतीय-अमेरिकी और एशियाई-अमेरिकी भाइयों और बहनों, आप उस चीज का एक अहम हिस्सा हैं जो अमेरिका को महान बनाती है। मिलबेन ने कहा कि भारत और चीन, दो इसतरह के देश हैं जहां मैंने परफॉर्म किया है और जिनकी संस्कृतियों से मुझे गहरा लगाव है। आपकी अमेरिका में सचमुच बहुत कद्र है। आप कोई नरक नहीं हैं। आप महत्व रखने वाली जमीनें हैं, क्योंकि आपकी धरती ही पूरी दुनिया का पालन-पोषण करती है। ईश्वर आप पर कृपा करे। बात दें कि मैरी मिलबेन, अमेरिकी सिंगर, अभिनेत्री और जानी-मानी शख्सियत हैं। ईसाई परिवार में जन्मी सिंगर मैरी मिलबेन अमेरिका के ओखलाहोम शहर में पली-बढ़ी। उनकी मां पेंटेकोस्टल संगीत पादरी के रूप में काम करती थीं। मां को देखकर उन्होंने संगीत की ओर अपना रुझान किया। उन्होंने महज 5 वर्ष की उम्र से ही सिंगिग शुरू कर दिया था। मिलबेन ने लगातार चार अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के लिए राष्ट्रगान और देशभक्ति के संगीत प्रस्तुत किए। मिलबेन ने 23 जून 2023 को पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में उनके पैर छूने की कोशिश की थी। आशीष दुबे / 24 अप्रैल 2026