राष्ट्रीय
24-Apr-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में वोटरों ने जिस तरह से वोटिंग की हैं उससे अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, इस बंपर वोटिंग से देश के लोकतंत्र और संविधान के रक्षक सुप्रीम कोर्ट को भी गदगद हो गए है। बंगाल में पहले चरण की वोटिंग में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान पर भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत भी अपनी खुशी जाहिर की हैं। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)पर सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग का मुद्दा ही छाया रहा है। इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने पहले चरण में 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग पर काफी खुशी जाहिर की है। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी बंगाल में भारी मतदान की सराहना की है। उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका की खूब तारीफ की है। बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के लिए जो ईवीएम के ताजा आंकड़े जारी किए हैं, उसके हिसाब से वहां 92.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। हालांकि, बैलट पेपर वाले वोट जुड़ने के बाद इस आंकड़े में और ज्यादा बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से बाहर के गए लोगों से कहा है कि अपने लंबित मुद्दों के निपटारे के लिए वे अदालत की ओर से नियुक्त किए गए ट्रिब्यूनल से संपर्क करें। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल से कहा है कि जो लोग मतदाता सूची में तत्काल नाम जुड़वाने के लिए सुनवाई चाहते हैं, उन्हें आउट-ऑफ-टर्न इसका अवसर दें। आशीष दुबे / 24 अप्रैल 2026