अंतर्राष्ट्रीय
24-Apr-2026


2 साल में बीजिंग के 8 बड़े वैज्ञानिकों की हो गई मौत बीजिंग(ईएमएस)। 2 साल में चीन में हथियार और ड्रोन प्रोजेक्ट से जुड़े 8 वैज्ञानिकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हुई है। यह खुलासा ऐसे वक्त में हुआ है, जब अमेरिका ने अपने 10 वैज्ञानिकों की संदिग्ध हत्या की जांच शुरू की है। चीन और अमेरिका दुनिया का सुपरपावर है। ऐसे में दोनों देशों को लेकर सामने आई इस तरह की रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि क्या दोनों के बीच वैज्ञानिकों की हत्या को लेकर कोई शीत युद्ध चल रहा है? 2023 से 2025 के बीच चीन में हथियार और ड्रोन टेक्नॉलोजी से जुड़े 8 वैज्ञानिक मारे गए। इनमें 3 वैज्ञानिकों की मौत रोड एक्सिडेंट में हो गई। चीन के जिन वैज्ञानिकों की मौत हुई उनमें झांग जियाओक्सिन, फांग डेइंग, ली मिनयोंग, लियू डोनघाओ, झांग दाइबिंग, यान होंग और झोउ गुआनगुआनशामिल हैं। विनोद उपाध्याय / 24 अप्रैल, 2026