राष्ट्रीय
25-Apr-2026


100 महिलाओं को शामिल करने पर विचार नई दिल्ली (ईएमएस)। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कम से कम 100 महिलाओं को शामिल करने के लिए गंभीरता के साथ विचार हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कार्यकारिणी में 33 फीसदी पदों मे महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। यह नवीन व्यवस्था, संसदीय बोर्ड से लेकर हर स्तर पर लागू की जाएगी। संसद मे नारी वंदन संशोधन विधेयक बिल पास नहीं होने के कारण भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए महिला आरक्षण का मुख्य मुद्दा बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों को जिन्होंने संसद में बिल को पास नहीं होने दिया है। उन्हें महिला विरोधी बताकर भाजपा अपने संगठन में 33 फ़ीसदी महिलाओं की नियुक्ति करके विपक्षी दलों को घेरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन में महिलाओं को पद देकर विपक्ष को कटघरे में खड़ा करेगा। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 सदस्य संसदीय बोर्ड में होते हैं। इनमें चार पद महिलाओं के लिए, महासचिव के 7 पर्दों में 2 पद, उपाध्यक्ष के 12 पदों में से 4, राष्ट्रीय सचिव के 11 पदों में 3 पदों पर महिलाओं को नियुक्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से अधिक पद महिलाओं को मिलेंगे। अभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 396 पद हैँ। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में इस बार भाजपा के विभिन्न संगठनों में इस बार महिलाओं की लॉटरी खुलने जा रही है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। महिला नेत्रियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसजे/ 25 अप्रैल /2026