राष्ट्रीय
25-Apr-2026


श्रीनगर (ईएमएस)। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान और ‘नशा मुक्त जम्मू कश्मीर’ अभियान के तहत की गई। जम्मू कश्मीर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, संगम पुलिस थाने ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 68एफ के तहत दो आरोपियों से जुड़ी दो अचल संपत्तियां कुर्क कीं। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी में शामिल व्यक्तियों की आर्थिक संसाधनों पर प्रभाव पड़ेगा और इस तरह के अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। सुबोध/२५ -०४-२०२६