क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ग्राम आयोध्यापुरी के पास अर्ध रात्रि लगभग 11.30 बजे एक वाहन की ठोकर से बाइक सवार ठेका कर्मी की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एचटीपीपी कॉलोनी में निवासरत अलखनंदा विहार निवासी लुकेश्वर पटेल (48) के रूप में की गयी हैं, जो एक इंजीनियरिंग कंपनी में ठेका कर्मी था। घटना के समय वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। मामले में दर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई संतोष तांडी ने बताया की घटनास्थल के आसपास व मुख्य मार्ग पर लगे सीसी कैमरे का फुटेज खंगालते हुए दुर्घटनाकारित वाहन का पता लगाया जा रहा है। 26 अप्रैल / मित्तल