कोरबा (ईएमएस) सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। एक युवक ट्रैलर पर डाला के नीचे पैनल में बैठे हुए सफर कर रहा है। वह चलती गाड़ी से नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर चल रहा है। कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐसे वाहन चालक और जो युवक यह हरकत कर रहा है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, क्योंकि इसमें उसकी जान भी जा सकती थी। वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया में टिप्पणी करते हुए कहा है कि वीडियो बनाने वाले को पहले गाड़ी को रुकवा कर उसे पुलिस के हवाले करना था तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उसे सबक सिखाना था। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि आखिर युवक कर क्या रहा है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी बालको से नकटीखार होते हुए ग्राम उरगा की तरफ जा रही थी। तभी किसी राहगीर ने अपने चार पहिया वाहन में बैठकर यह वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। बताया जा रहा है कि मामले में गाड़ी नंबर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया में रील बनाने के चक्कर में अक्सर इस तरह की घटना सामने आती हैं। 26 अप्रैल / मित्तल