क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के खेड़ा कलां गांव में बीती रात स्टेशनरी गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाडियां बुलानी पड़ीं। बताया गया कि आग बुझाने में लगभग पांच घंटे लगे। जानकारी के अनुसार, दमकलकर्मियों को गोदाम की दीवार भी तोड़नी पड़ी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/ अप्रैल /2026