क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के निदेशक प्रो. डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। एम्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए निदेशक प्रो. डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने को संस्थान के लिए गौरव बताया है। संस्थान ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य नीति को नई दिशा मिलेगी। सोशल मीडिया पर संस्थान द्वारा साझा संदेश में कहा गया कि यह नियुक्ति न केवल संस्थान के लिए, बल्कि देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी अहम है। साथ ही परिवर्तन की यात्रा का उल्लेख करते हुए संस्थान ने हाल के वर्षों में हुए सुधारों और नवाचारों को रेखांकित किया। प्रो. डॉ. एम श्रीनिवास वर्ष 2022 में संस्थान के निदेशक बने थे। इससे पहले वे विभिन्न प्रशासनिक एवं चिकित्सीय दायित्वों में कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, मरीज सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/ अप्रैल /2026