खेल
27-Apr-2026
...


टीम प्रबंधन से भी मिल रहा समर्थन जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का अब तक आईपीएल के इस सत्र में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। कप्तान के तौर पर तो वह सफल रहे हैं और रायल्स अंकतालिक में शीर्ष पांच में बनी हुई है पर बल्लेबाज के तौर पर पराग एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं। वह अब तक 8 पारियों में केवल 88 रन ही बना पाये हैं। इसके बाद भी टीम प्रबंधन से उनको पूरा समर्थन मिल रहा है। टीम प्रबंधन ही नहीं कोचिंग स्टाफ का भी मानना है कि पराग समय के साथ ही रन बना लेंगे। टीम उनकी बल्लेबाजी को लेकर परेशान नहीं है। टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने पराग का बचाव करते हुए कहा है कि वह सही दिशा में प्रसास कर रहे हैं। राठौर ने कहा, उनके साथ कुछ भी गडबड़ी नहीं है। वह नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कभी-कभी ऐसा दौर आता है जब रन नहीं बनते, पर यह खेल का हिस्सा है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह वापसी करेंगे और मजबूत वापसी करेंगे। इससे साफ है कि टीम प्रबंधन व्यक्तिगत प्रदर्शन से कहीं ज़्यादा उनके रवैये और टीम के प्रति समर्पण को महत्व दे रहा है। टीम का मानना है कि पराग में लंबी पारी खेलनी की पूरी क्षमता है वह वह समय आने पर रन बना लेंगे। उनकी बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में भी पराग नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 7 रन बना पाये थे। इस सत्र में उनका औसत मात्र 12.57 और स्ट्राइक रेट 112.82 का रहा रहा है। उनका सबसे अधिक स्कोर केवल 20 रन है, ये रन उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाये थे। अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मंगलवर को मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ है, इसमें पराग पर अपने को साबित करने का दबाव होगा। इस मैच में टीम को उनसे एक महत्वपूर्ण और निर्णायक पारी की उम्मीद होगी, ताकि वे अपने कप्तान के रूप में टीम को आगे ले जा सकें और प्रशंसकों को भी खुशी का अवसर दे सकें। गिरजा/ईएमएस 27 अप्रैल 2026