खेल
27-Apr-2026
...


बेहतर प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रहा श्रेय मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने पंजाब किंग्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। दासगुप्ता के अनुसार प्रभसिमरन ने पिछले सत्र में भी काफी रन बनाये थे और इस सत्र में भी उन्होंने उस सिलसिले को बरकरार रखा है। दीप ने कहा कि इसके बाद भी जितनी सराहना इस बल्लेबाज को मिलनी चाहिये थे। वह नहीं मिल रही है जबकि अन्य बल्लेबाजों की काफी चर्चाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि, हम इस खिलाड़ी की उतनी बात नहीं करते, जितनी करनी चाहिए। उन्होंने प्रभसिमरन की निरंतरता पर जोर देते हुए बताया कि पिछले सत्र के बाद भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और इस साल भी वह लगातार रन बना रहे हैं, फिर भी उनपर किसी का ध्यान नहीं जाता है। दासगुप्ता ने प्रभसिमरन की विकेटकीपिंग की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपना काम काफी सतर्कता से करते हैं और किसी को चिन्ता करने की जरुरत नहीं रहती हैं। उन्होंने कहा , प्रभसिमरन की मौजूदगी टीम को एक खास तरह का अससास देती है, और एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह टीम के लिए एक बड़ा अंतर पैदा करते हैं। रहे हैं। इस प्रकार वह दोहरी जिम्मेदारी निभाते हैं। इस बल्लेबाज ने इस सत्र में अब तकखेले गए 6 पारियों में 287 रन बनाए हैं, जिसमें उनकाऔसत 57.40 और स्ट्राइक रेट 192.61 का रहा है। इन प्रदर्शनों में तीन शानदार अर्धशतक भी शामिल हैं, जिससे वह अपनी टीम के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। टीम की सफलता में उनकी यह निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी टीम की भी अहम भूमिका रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में प्रभसिमरन ने अपनी प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में रिकॉर्डतोड़ 116 रन जोड़ दिए, जो आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। प्रभसिमरन ने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और पावरप्ले में ही 23 गेंदों पर 71 रन बना दिए। गिरजा/ईएमएस 27 अप्रैल 2026