नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के जाफरपुर कलां में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मार दी। जोमैटो डिलीवरी बॉय पांडव कुमार की मौत हो गई, जबकि कृष्ण घायल हैं; आरोपी हेड कॉन्स्टेबल फरार है। जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मार दी। मृतक की पहचान पांडव कुमार और घायल की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है। बताया गया है कि वारदात के दौरान नशे में आरोपित ने भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलौज करने लगा, लोगों ने विरोध किया तो गोली चला दी। घायल को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि वारदात के दौरान नशे में आरोपित ने भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलौज करने लगा, लोगों ने विरोध किया तो गोली चला दी। घायल को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026