राज्य
27-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली समेत एनसीआर में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर क्राइम ब्रांच ने मुख्य सप्लायर समेत दो तस्करों को दबोचा है। इनके कब्जे से पांच करोड़ की कीमत की 456 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरेली के मुख्य सप्लायर सोइब खान और जावेद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर ड्रग्स आपूर्तिकर्ता और गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। उपायुक्त आदित्य गौतम के मुताबिक, 10 अप्रैल को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर टीम ने दिल्ली के गाजीपुर इलाके में छापेमारी कर जावेद हुसैन को गिरफ्तार किया। उसके पास से कुल 456 ग्राम बढ़िया क्वालिटी की हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित जावेद ने बताया कि बरामद की गई ड्रग्स उसने बरेली के सोइब खान से खरीदी थी। इसके बाद, आरोपित जावेद की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई और 22 अप्रैल को स्थानीय पुलिस की मदद से बरेली में उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026