राज्य
27-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। मुखर्जी नगर के धीरपुर में सीबीआइ अधिकारी के मकान में किराए पर रह रहे व्यवसायी के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़ कर लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसी खराब हाेने के कारण व्यवसायी रात को अपनी ससुराल चले गए थे, रविवार सुबह पौने छह बजे तीन नकाबपोश व्यक्ति मोटर साइकिल पर आए और 17 मिनट के भीतर आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वारदात से पहले आसपास के मकानों के सीसीटीवी कैमरों की केबल काट दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026