क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। जगतपुर में नाले में पानी के रुकने के कारण सड़क तालाब बनी हुई है। लगभग दो माह से अधिक समय से पानी का निकास न होने के कारण नाले के गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। जिसके कारण लगभग आधा दर्जन रिहायशी क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित है। सड़क मार्ग से गुजरने वाले लगभग तीन हजार से अधिक स्कूटी बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगभग डेढ़ किलोमीटर की जगत मेन रोड के 300 मीटर का हिस्सा बदहाल पड़ा है। सड़क में अनगिनत गड्ढे और छह इंच तक पानी भरा हुआ है। राधा कृष्ण मंदिर के आसपास जलभराव के कारण लोग गंदे पानी के बीच जोखिम उठाकर निकलने को मजबूर है। सड़क मार्ग पर नाले के किनारे से लोग ईट-पत्थर से रखकर बनाए हुए रास्ते से गुजरते दिखें। नाले से निकाली गई सड़क पर डाल दी गई। जो बहकर वापस नाले में जा रही है। लंबे समय से गंदे पानी के जलजमाव के कारण आसपास बदबू व मच्छरों की भरमार हो चुकी है। जिसके कारण बीमारी व हादसे की आशंका भी बनी हुई है। सड़क की बदहाली के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके है। सड़क मार्ग पर दुकानदारों का व्यापार भी ठप हो चुका है। जिसके कारण दुकानों पर ताले लगाकर जाने लगे है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026