राज्य
27-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्लीपुलिस की एजीएस/क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़किया है। टीम ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर सेवाओं के जरिए अमेरिका में जोल्पिडेम, ट्रामाडोल और डायजेपाम जैसी साइकोट्रॉपिकदवाओं की अवैध खरीद, छिपानेऔर निर्यात करने वाले संगठित सिंडिकेट को धर दबोचा है। यह मामला 25 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। दिल्ली के राम रोडस्थित मोती नगर में कूरियर वेयरहाउस में अमेरिका भेजे जा रहे एक संदिग्ध पार्सल कोरोका गया है। इसमें सामान्य सामान बताकर व्यावसायिक मात्रा में साइकोट्रॉपिक दवाएंछिपाई गई थीं। जांच के दौरान पांच आरोपियों अभिषेक भार्गव, यासर खान, नितिन, नीरज राघव और अमितेश राय को गिरफ्तार किया गया है। 24 सितंबर 2025 को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी किएक संगठित गिरोह जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कूरियर के जरिए नशीली दवाओं को विदेशभेज रहा है। इसके बाद एसीपी भगवती प्रसाद की निगरानी में इंस्पेक्टर अरविंद के नेतृत्वमें टीम गठित की गई। टीम ने राम रोड कूरियर वेयरहाउस पहुंचकर संदिग्ध पार्सल जब्त किया, जिसमें दवाएं छिपाकर रखी गई थीं। पुलिसको बताया कि सिंडिकेट फार्मास्यूटिकल डिस्ट्रीब्यूटरों से दवाएं खरीदता था और फिर उन्हेंविदेश भेजने के लिए पार्सल तैयार करता था। आरोपी फर्जी या हेरफेर किए गए इनवॉइस केजरिए दवाएं खरीदते थे। स्ट्रिप्स पर बैच नंबर को परमानेंट ब्लू मार्कर से छिपा दियाजाता था।  अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026