राज्य
27-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)।  राघवचड्ढा समेत सात सांसदों के आम आदमी पार्टी के भाजपा में विलय को लेकर कांग्रेस ने केजरीवालपर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आप को अतीत मेंभी कांग्रेस के खिलाफ प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल किया बीते हफ्ते राघव चड्ढासमेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा जॉइन कर ली। सोमवार को इन सांसदोंके भाजपा में विलय को राज्यसभा सभापति ने मंजूरी भी दे दी। आम आदमी पार्टी में हुएइस टकराव पर कांग्रेस ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता अजय माकन नेआरोप लगाया कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को अतीत में कांग्रेस के खिलाफ प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल किया है। इतना ही नहींपैसों के बदले राज्यसभा सीटें बांटी। इस पार्टी का नाम ‘अरबपति आदमी पार्टी’ हो जानाचाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने सोमवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टीने पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए बीजेपी के “प्रॉक्सी”के तौर पर काम किया। माकन ने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी को पंजाब विधानसभा चुनावमें महज छह प्रतिशत वोट मिले थे, फिर भी वहां के छह सांसद अब बीजेपी में कैसे शामिल हो गए। उन्होंने कहा,  “मैं पहले भी कह चुका हूं कि आप बीजेपी की बी-टीम है। अब उन्हें अपना नाम‘आम आदमी पार्टी’ से बदलकर ‘अरबपति आदमियों की पार्टी’ कर लेना चाहिए। उन्होंने दावाकिया कि सुशील गुप्ता ने कांग्रेस छोड़ने से पहले ही आम आदमी पार्टी के साथ अपनी “सेटिंग”होने की बात कही थी और राज्यसभा सीट मिलने की जानकारी दी थी। माकन ने यह भी आरोप लगायाकि आप पार्टी ने प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और आशुतोष जैसे नेताओं को राज्यसभा नहीं भेजा, जबकि पैसों के आधार पर सीटें दी गईं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026