राज्य
27-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्लीमें सोमवार को चार स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इन धमकियोंसे स्कूलों में दहशत फैल गई। हालांकि, बाद में दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इसे फर्जी बताया। अधिकारीके अनुसार, अलर्ट मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियांमौके पर भेजी गईं। स्थानीय पुलिस और स्कूल अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी और निकासीअभियान चलाया गया। टीमों ने परिसरों की गहन जांच की। किसी भी स्थान पर कोई संदिग्धवस्तु नहीं मिली। सभी धमकियों को फर्जी घोषित कर दिया गया है। जिन स्कूलों को बम कीधमकी मिली, उनमें धौला कुआं, दिल्ली कैंट और शंकर विहार स्थित आर्मीपब्लिक स्कूल शामिल हैं। इनके अलावा द्वारका सेक्टर 14 स्थित सीआरपीएफ स्कूल भी शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इस दौरान छात्रों और कर्मचारियोंको सुरक्षित बाहर निकाला गया। एहतियात के तौर पर तलाशी के दौरान छात्रों और कर्मचारियोंको सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाऔर कड़ी कर दी गई है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। इस तरह की धमकियोंको गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों ने आगे कहा कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांचजारी है। साइबर सेल की टीमें इन ईमेल के पीछे के लोगों की पहचान करने का प्रयास कररही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन धमकियों के पीछे किसका हाथ है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026