नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के कल्याणपुरी में सोमवार रात दो मंजिला मकान में आग लग गई। आरोप है आग की सूचना देने के बाद भी दमकल करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची। जब दमकल पहुंची तब तक आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया था। दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कल्याणपुरी 13 ब्लॉक में एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ था। हादसे के वक्त दुकान व मकान में कोई था नहीं। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की शुरुआत दुकान से हुई। आग तेजी के साथ फैली। ऊपरी मंज़िलों को भी आगोश में ले लिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ अप्रैल /2026