क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


बालोद (ईएमएस)। जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लकड़ी तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। आरोप है कि मशीनों के जरिए प्रतिबंधित कहवा प्रजाति के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, धान कटाई के बाद से तस्कर लगातार खेतों में पेड़ काट रहे हैं। कई जगहों पर अब सिर्फ ठूंठ और कटे हुए लकड़ी के गोले ही दिखाई दे रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन पर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ तस्कर किसानों को कम कीमत का लालच देकर पेड़ खरीदते हैं और बाद में उन्हें अन्य क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेच देते हैं। जबकि कहवा प्रजाति के पेड़ों की कटाई पर शासन द्वारा पूर्ण प्रतिबंध है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अवैध कटाई पर सख्त कार्रवाई करने और तत्काल रोक लगाने की मांग की है। - (ईएमएस) 28 अप्रैल 2026