- खिलाड़ियों की लगी बोली इन्दौर (ईएमएस) आगामी 21 मई से इन्दौर में आयोजित होने वाली मध्यप्रदेश रोल बॉल लीग 2026 का लोगो लॉन्च कर ट्रॉफी का अनावरण किया गया, जिसके साथ ही खिलाड़ियों का लीग हेतु आक्शन भी हुआ। ऑक्शन में देशभर से आए पुरुष और महिला वर्ग के कुल 250 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिसमें कई रोमांचक बोलियां लगाई गई जिसने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। 25 मई तक आयोजित होने वाली इस लीग के टाइटल स्पॉन्सर दीपम शुक्ला और शुभम शुक्ला हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन चौहान के अनुसार इस वर्ष लीग में ओरिडैक ब्लास्टर्स, राजवंश रॉयल्स, कैलाश ट्रेलब्लेजर, रिया पायरोटेक, डीसी टाइटन्स, व्योम फ्लायर्स, राघव आर्चर, एसआरवी एलीट, गजलक्ष्मी जायंट्स, ओंकार स्ट्राइकर्स, आर्क ब्लेजर्स और उदय ईगल्स शामिल है। आनंद पुरोहित/ 28 अप्रैल 2026